चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

चाकुलिया नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा चाकुलिया नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोमवारी सरेन को अनुमंडल सभागार, घाटशिला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित एवं नगर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला, संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।