‘पैरेंट-टीचर्स मीट’ के मंच से CGC यूनिवर्सिटी का बड़ा ऐलान, ₹50 करोड़ की CGCUET स्कॉलरशिप से छात्रों को मिलेगा सहारा

‘पैरेंट-टीचर्स मीट’ के मंच से CGC यूनिवर्सिटी का बड़ा ऐलान, ₹50 करोड़ की CGCUET स्कॉलरशिप से छात्रों को मिलेगा सहारा

जमशेदपुर. CGC University Mohali ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ₹50 करोड़ की CGCUET स्कॉलरशिप योजना की आधिकारिक घोषणा की है. यह घोषणा शहर के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें ‘पैरेंट-टीचर्स मीट’ भी आयोजित हुआ.

कार्यक्रम में क्षेत्र के 70 से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल्स और वरिष्ठ शिक्षाविदों ने भाग लिया और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. वर्ष 2012 में स्थापित (पूर्व में CGC झंजेरी) यह यूनिवर्सिटी आज उत्तरी भारत की उभरती ‘न्यू-एज’ संस्थाओं में गिनी जाती है, जो AI-संचालित पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रही है.

इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए घोषित CGCUET स्कॉलरशिप स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी. इसका उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Kunal Sarangi उपस्थित रहे. उनके साथ यूनिवर्सिटी के जनरल मैनेजर (एडमिशन एवं मार्केटिंग) Dr Hitesh Kalota भी मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान श्री षडंगी को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

‘पैरेंट-टीचर्स मीट’ के दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर आमने-सामने चर्चा हुई. साथ ही, छात्रों को सही पाठ्यक्रम और कैंपस चयन को लेकर मार्गदर्शन दिया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उभरते नए रुझानों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए कुणाल षडंगी और डॉ. हितेश कलोटा ने शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति का आधार शिक्षा है और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई