टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने डबलोथॉन स्वस्थ्य रखने की अनोखी पहल में दौड़ लगाकर शहर वासीयो को स्वास्थ्य जीवन के लिए दौड़, व्यायाम, साइकिलिंग को जागरूक किया ।
डबलोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किनन स्टेडियम समीप सर दोराबजी पार्क मे कि गई ।कार्यक्रम का शुआरंभ दीप प्रज्वलित कर की गई इसके बाद जमशेदपुर शहर को राष्ट्रपति पदक से गौरवान्वित सुशोभित करने वाले संतोष कुमार रेल सिविल डिफेंस इंसपेक्टर का लोगों ने तालियां बजाकर सम्मानित किया । सिविल डिफेंस जवान ,पूर्व सेना के जवान और उपस्थित प्रतिभागीयो को सामुहिक जुम्बा डांस पर थिरकते हुए वार्म-अप हुए । मुख्य अतिथि जमशेदपुर महानगरपालिका मानगो क्षेत्र के मेयर सुधा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, ब्रह्मानंद के चिकित्सक, और सिविल डिफेंस इंसपेक्टर संतोष कुमार ने फ्लैग अप कर दौड़ प्रतियोगीता आरंभ किया । बच्चो ने दो किलोमीटर और बड़ों ने पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई । दौड़ प्रतियोगीता सर दोराब जी पार्क से आरंभ होकर जुबली पार्क मुख्य गेट होते हुए किनन स्टेडियम के समक्ष दोराब जी पार्क में समाप्त हुई । सिविल डिफेंस टीम ने भी दौड़ लगाकर स्वास्थ्य के लिए दौड़ को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी,जागरूक किया ।
डबलोथॉन कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ मंत्री झारखण्ड सरकार बन्ना गुप्ता, ब्रहमानंद चिकित्सक, सम्पादक दैनिक हिदुस्तान,सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर और राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार के साथ डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह,शंकर कुमार प्रसाद प्रशांत कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार,संजय कुमार महतो,महादेव दास व अन्य सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे ।





