शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी शुरु हो गयी है, इससे मौसम का मिजाज बदल गया है, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग ने रांची के अलावा गुमला, खूँटी, जमशेदपुर, सरायकेला, बोकारो व धनबाद में भी तेज हवा, गरज और बारिश का अनुमान दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।





