जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, जया किशोरी करेंगी प्रवचन

जमशेदपुर में 31 मार्च से तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा, जया किशोरी करेंगी प्रवचन
जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक कथा “नानी बाई रो मायरो” का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। इस कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी अपनी सुमधुर वाणी से करेंगी।
जानकारी के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान में आयोजित होगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए ट्रस्ट के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
रविवार को बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में नारायणी धाम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों के सहयोग से किया जा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने की अपील की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई