Potka:*पीजीटी (+2) शिक्षकों के हक में विधानसभा में गूंजी आवाज़, विधायक संजीव सरदार ने उठाया वरिष्ठ वेतनमान का मुद्दा*

*पीजीटी (+2) शिक्षकों के हक में विधानसभा में गूंजी आवाज़, विधायक संजीव सरदार ने उठाया वरिष्ठ वेतनमान का मुद्दा*

*12 वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद लाभ से वंचित शिक्षकों को शीघ्र वरिष्ठ वेतनमान देने की सरकार से मांग*

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान पीजीटी (+2) शिक्षकों के हितों से जुड़ा अहम मुद्दा उठाते हुए उन्हें समय पर वरिष्ठ वेतनमान देने की मांग की। ज़ीरो आवर के माध्यम से उन्होंने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया और कहा कि नियमावली के अनुसार पात्र शिक्षकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

*नियमावली के बावजूद शिक्षकों को नहीं मिला लाभ*

विधायक संजीव सरदार ने सदन में कहा कि झारखंड +2 विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली 2012 (संशोधित 2022) के अनुसार पीजीटी (+2) शिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर वरिष्ठ वेतनमान दिया जाना है। उन्होंने बताया कि कई शिक्षकों की 12 वर्ष की सेवा जुलाई 2024 में ही पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक वरिष्ठ वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है।

*सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग*

विधायक सरदार ने सरकार से आग्रह किया कि नियमों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को जल्द से जल्द वरिष्ठ वेतनमान का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। सदन में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद शिक्षकों के बीच सकारात्मक उम्मीद जगी है कि सरकार इस पर जल्द निर्णय लेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल