पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में मानगो नगर निगम के निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता जी का अभिनंदन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में मानगो नगर निगम के निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता जी का अभिनंदन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू , प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, बलजीत सिंह बेदी जिला पर्यवेक्षक, बन्ना गुप्ता पूर्व मंत्री, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी राकेशेश्वर पांडे, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, सहित अनेकों नेताओं ने अभिनंदन समारोह में पहुंचकर निर्वाचित महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता ने और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अच्छे चुनावी प्रबंधन के कारण जीत हासिल की है। इस अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया है। इस अभियान में पूर्व मंत्री बना गुप्ता के किए गए विकास कार्यों को आम जनता ने सर आंखों पर रखा और भारी बहुमत से जीताने का कार्य किया है। इससे साफ है मानगो क्षेत्र की जनता विकास का पक्षधर है। इस चुनाव की सबसे बड़ी और अहम बात यह है कि सुधा गुप्ता के लिए जाति धर्म का भेदभाव को छोड़ते हुए सभी धर्म के लोगों ने भारी बहुमत से विजय दिलाने का कार्य किया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेकों कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर चुनाव अभियान को गतिमान बनाया, इसी दौरान कुछ कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी फैसले के खिलाफ कार्य किया जिस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होना चाहिए। इन बातों का समर्थन अतिथि ने किया कि पार्टी के नीति के खिलाफ कार्य करने वाले किसी भी नेताओं को बक्सा नहीं जाएगा। अभिनंदन समारोह के अवसर पर मानगो के वार्ड पार्षद सदस्यों को भी सम्मानित किया गया एवं मोमेंटो प्रदान करके उनके जीत की बधाई दी गई। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं लगन से कार्य करने वाले सदस्यों को बधाई देते हुए सराहना किया। इस अवसर पर विजय यादव, परितोष सिंह, राज किशोर यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, शिवजी यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, बबलू नौशाद, फैयाज आलम अंसारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, अपर्णा गुहा उषा सिंह, नलिनी सिन्हा, लखींद्र करवा, हेमेंद्र हांसदा, नवनीत मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान, शिबू सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रामलाल प्रसाद पासवान, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अली रजा खान, कमर रजा खान, मकसूद आलम, हन्ने भाई, अमित श्रीवास्तव, राजेश कुमार, विनोद यादव, शमशेर आलम, प्रभात ठाकुर, जी सी मोहंती, राकेश दास, सुबोध पाल, आशीष ठाकुर, रूबी ठाकुर, सुनीता ओझा, शिल्पी चक्रवर्ती, पवन कुमार बबलू, सन्नी सिंह, राजनारायण यादव, संजय सिंह आजाद,

Leave a Comment