प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 12,13 मार्च को जमशेदपुर में – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 12,13 मार्च को जमशेदपुर में – परविंदर सिंह
आमंत्रण
आगामी 12 मार्च को प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर हो रहा है। जो संध्या 6:00 बजे से मानगो नगर निगम के नव नियुक्त महापौर का अभिनन्दन कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की जाएगी।
दिनांक 13 मार्च को सुबह 11:00 बजे से गुडाबांदा प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम स्थल भालकी स्वर्णरेखा पुल के समीप में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने नेतागण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण से कार्यक्रम मे शामिल हो कर सफल बनान आह्वान किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई