आज दिनांक-12.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0-सह-थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में आर्म्स एक्ट, लंबित कांड, बच्चा चोरी मामले को लेकर लोगो में जागरुक्ता करना,वारंट ,कुर्की का शीघ्र निष्पादन,चेन, मोबाइल, पर्स छीनतई ,पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति, फिरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई, ड्रग्स पेडलर, आदि विषयों एवं आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।






