पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय
प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 12 मार्च को जमशेदपुर में – परविंदर सिंह
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 मार्च को प्रदेश प्रभारी श्री के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर हो रहा है। जो संध्या 6:00 बजे से मानगो नगर निगम के नव नियुक्त महापौर का अभिनन्दन कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की जाएगी।
दिनांक 13 मार्च को सुबह 11:00 बजे से गुडाबांदा प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम स्थल भालकी स्वर्णरेखा पुल के समीप में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने नेतागण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण से कार्यक्रम मे शामिल हो कर सफल बनान आह्वान किया।
बैठक में रियाजुद्दीन खान, योगेन्द्र सिंह यादव, जसवंत सिंह जस्सी, बिजय यादव, डाॅ परितोष सिंह, अरूण कुमार सिंह, विश्वजीत जेना, गुरदीप सिंह, मक्सुद आलम, मनोज झा, आशुतोष सिंह, अजय शर्मा, हेमेंद्र हाँसदा, लखिंदर करुआ, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, अंकुश बनर्जी, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, इंदुभुषण यादव, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा, नोरेन डे, मनोज कुमार सिंह, जसवीर सिंह पदरी, चन्द्रवती पाल, रश्मि निगार, शैलेश कुमार मिश्र मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया।







