आज दिनांक 10 मार्च को हिंदू नववर्ष यात्रा के निमित्त ध्वज पूजन कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे से मानगो पाढ़ी चौक में आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर ध्वज पूजन में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के बागबेड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
हम सभी सनातन हिंदू भाइयों से निवेदन है कि एकजुट होकर अपने धर्म, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाएं और पूरे देश में एक स्वर में “जय श्री राम, जय श्री राम” का जयघोष करते रहें।
🚩 जय श्री राम | जय सनातन धर्म | हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 🚩







