आसूचना संकलित कर घने और दुर्गम जंगली क्षेत्र में चल रहे अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठी पर छापामारी की गई ।

सहायक आयुक्त उत्पाद,
पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार एम०जी०एम थानांतर्गत
सुखलेड़ा जंगल से सटीक
आसूचना संकलित कर घने
और दुर्गम जंगली क्षेत्र में चल
रहे अवैध महुआ चुलाई शराब
भट्ठी पर छापामारी की गई ।
छापेमारी में भट्ठी से 150
लीटर अवैध महुआ चुलाई
शराब एवं मिट्टी के अंदर गाड़
कर रखे 70 प्लास्टिक ड्रम में
संचित किण्वित जावा-महुआ
करीब 14000 किलोग्राम
बरामद किया गया। जावा
महुवा घटना स्थल पर ही
विनष्ट हुआ। घने जंगल में
दुर्गम रास्तों से छापेमारी
दल के आने की आहट
पाकर अभियुक्त भट्ठी से
फरार हो गए। अवैध चुलाई
शराब भट्ठी संचालक के
विरुद्ध झारखंड उत्पाद
अधिनियम के अंतर्गत
सुसंगत धारा के अंतर्गत
अभियोग दर्ज किया जा
रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई