लक्ष्मीनगर निवासी और क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता 70वर्षीय सोमनाथ साहु का शनिवार को* *हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को घर पर तबीयत बिगड़ने* *के* *पश्चात उन्हें तत्काल टाटा मेन अस्पताल ले जाया जा रहा था, परंतु मार्ग में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।*
*सोमनाथ साहु लक्ष्मीनगर के महामंत्री होने के साथ-साथ लक्ष्मीनगर वरिष्ठ नागरिक भवन के सक्रिय सदस्य भी* *थे *।* वे अपने *पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में* *शोक की लहर दौड़ गई।*
*
*समाजसेवी करनदीप सिंह ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सोमनाथ जी का जाना समाज* के *लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे अपने क्षेत्र में सभी वर्ग के लोगों की सेवा के लिए* *तन-मन-धन से समर्पित रहते थे।*
**उनका अंतिम संस्कार आज स्वर्णरेखा घाट में कर दिया गया।*






