अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मधुपुर स्टेशन का निरीक्षण, डीआरएम ने दिए आवश्यक निर्देश

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मधुपुर स्टेशन का निरीक्षण, डीआरएम ने दिए आवश्यक निर्देश

आसनसोल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने मधुपुर पहुंच कर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मधुपुर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम संग्रह मौर्या ने विशेष ट्रेन से मधुपुर स्टेशन पहुंचे, जहां रेलवे अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सुलभ शौचालय, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म परिसर तथा स्टेशन के अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। डीआरएम ने कहा कि मधुपुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे स्टेशन की संरचना और यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान रेलवे के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने डीआरएम को चल रहे कार्यों की जानकारी दी निरीक्षण के बाद डीआरएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Comment