Jamshedpur:जमशेदपुर में जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, साकची गुरुद्वारा कमेटी ने किया माल्यार्पण

जमशेदपुर. उद्योग नगरी के संस्थापक जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बिष्टुपुर स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 

इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जमशेदजी टाटा ने न केवल जमशेदपुर शहर की स्थापना की, बल्कि देश के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव भी रखी. उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं.

 

कार्यक्रम में जोगिंदर सिंह जोगी, जीत गंभीर, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरभजन सिंह पप्पू, सुरजीत सिंह काले, कश्मीरा सिंह, मतू पाजी, रॉकी सिंह, जागीर सिंह, गुरमीत सिंह, डॉक्टर उधम सिंह, अमन सिंह, अनमोल सिंह एवं पप्पी बाबा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जमशेदजी टाटा के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

Leave a Comment