एलबीएसएम कॉलेज में बाहा मिलोन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक संजीव सरदार का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

एलबीएसएम कॉलेज में बाहा मिलोन कार्यक्रम का आयोजन, विधायक संजीव सरदार का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज प्रांगण में डिपार्टमेंट ऑफ संथाली समाज द्वारा एक दिवसीय बाहा मिलोन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

परंपरा और संस्कृति का उत्सव

बाहा मिलोन कार्यक्रम के दौरान संथाल समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। बच्चे, पुरुष एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और मदाल की थाप पर पारंपरिक गीत-संगीत से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। यह पर्व फाल्गुन माह के आरंभ से पूर्व मनाया जाता है, जिसमें प्रकृति पूजा और सामाजिक एकता का विशेष महत्व होता है।

संस्कृति संरक्षण पर बल युवा : संजीव सरदार

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बाहा पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में बैठकर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का निर्धारण करना हमारी लोकतांत्रिक और सामुदायिक परंपरा को दर्शाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित