सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया नीतीश कुमार का जन्मदिन

सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया नीतीश कुमार का जन्मदिन
सरयू राय बोले— सड़क, संपर्क और महिला सशक्तिकरण से बदला बिहार का चेहरा

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आज दिनांक 1 मार्च 2026 को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन “सुशासन दिवस” के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक सरयू राय रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है।

सरयू राय ने कहा—
“आज रांची से पटना की दूरी लगभग 4.5 से 5 घंटे में तय हो जाती है। यह केवल समय की बचत नहीं, बल्कि बिहार में सड़कों और संपर्क व्यवस्था के व्यापक विकास का प्रमाण है। पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे आवागमन आसान हुआ है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है।”

उन्होंने कहा कि— “बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत कानून-व्यवस्था और योजनाबद्ध विकास आज नीतीश कुमार के नेतृत्व की पहचान बन चुकी है। यही कारण है कि बिहार आज कई मामलों में अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है।”
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सरयू राय ने कहा—

“नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। आर्थिक सहायता और रोजगार से जुड़ी पहलों के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय से जोड़ा गया, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनीं। यह केवल योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास की नींव है।”

उन्होंने कहा कि—“जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारधारा को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए शासन को सेवा का माध्यम बनाया। जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श मानकर उन्होंने सामाजिक न्याय और समरसता को व्यवहार में उतारा।”

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजलि सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्राम प्रसाद, कुलविंदर सिंह पन्नू,दुर्गा राव, राजेश कुमार, मंजू सिंह,आकाश शाह ,अमृता मिश्रा,जितेंद्र सिंह ,भरत पांडे,विजय सिंह,राज कुमार पासवान,संजीव सिंह, असीम पाठक,विनोद सिंह ,ऊषा यादव,अशोक सिंह,दीपक गौड़,अर्जुन यादव,शंकर कर्मकार,विनोद राय,बबलू कुमार,शमशाद खान,चुन्नू भूमिज,दिनेश कुमार सिंह,विजय राव,विनय सिन्हा,पुतुल सिंह,रीना डे ,महावीर साहू,पूनम देवी,किशोर कुमार,अशोक कुमार गणेश चंद्र,विनीत कुमार,सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर सुशासन, विकास और सामाजिक सौहार्द के संकल्प को दोहराया तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित