जेम्को मैदान में बाबा दीप सिंह जी का दो दिवसीय शहीदी समागम शुरू, कल होगा अमृत संचार
जमशेदपुर: जेम्को स्थित मैदान में धन-धन बाबा दीप सिंह जी की याद में दो दिवसीय महान शहीदी समागम श्रद्धापूर्वक शुरू हुआ। इस समागम में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों और ढाडी जत्थों ने हाजिरी भरी।
समागम की शुरुआत में ज्ञानी बलबीर सिंह जी पारस के ढाडी जत्थे ने बाबा दीप सिंह जी करें गौरवशाली इतिहास और उनकी शहादत का प्रसंग सुनाकर संगत में जोश भर दिया। इसके पश्चात, भाई रविंदर सिंह जी (हजूरी रागी, दरबार साहिब) और भाई गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) ने अपनी मधुर आवाज में गुरुबाणी कीर्तन कर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
कल होगा अमृत संचार:
दल बाबा बिधि चंद जी के जत्थेदार बाबा अवतार सिंह जी की देखरेख में कल पांच प्यारे कल सुबह 10:00 बजे से जेम्को गुरुद्वारा में अमृत संचार करवाया जाएगा।
प्रबंधक कमेटी ने अधिक से अधिक संख्या में संगत को अमृत छककर गुरु वाले बनने की अपील की है।
मौके पर सरनजीत सिंह, जागीर सिंह, करनदीप सिंह, सरजीत सिंह, जोरावर सिंह, अवतार सिंह समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






