Narayana IIT-JEE / Medical Foundations के छात्रों ने जेईई मेन–2026 में रचा सफलता का इतिहास
विद्या प्रतिभा सम्मान से 95 प्रतिशत से अधिक सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जमशेदपुर।
Jamshedpur स्थित नारायणा आईआईटी-जेईई/नीट अकैडमी के विद्यार्थियों ने जेईई मेन–2026 (जनवरी सत्र) में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सफल छात्रों को “विद्या प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार रंजन (सेंटर हेड) उपस्थित रहे। उनके साथ अकैडमिक डायरेक्टर एवं 11वीं-12वीं के एकेडमिक हेड श्री शेख अहमद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सेंटर हेड श्री संजय कुमार रंजन ने बताया कि इस वर्ष नारायणा जमशेदपुर सेंटर से 95 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।
सम्मानित छात्रों में प्रमुख नाम
कोलहन टॉपर मुकुल महतो, अविनाश सिंह, राहुल दत्त, आदित्य महतो, अंकिता दास, निवेदिता कर्मकार, प्रणय कांत, अरुणम कर राय, अरुण प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, स्नेह जायसवाल, सुभाषिनी सिंह, यश कुमार अग्रवाल, अद्विक साहा, शेयख अलामीन इस्लाम, सौरभ राज सिंह, आदित्य कुमार, प्रांजल पाण्डेय, आनंदिता पात्रा, तनय कुमार शर्मा, आदित्य कुमार नाग, ओम आर्यन दत्त, आशीष कुमार, देवेश संजय गुप्ता, मोहम्मद सादिक, जानकी देवी, दिशा कुमारी सहित अनेक छात्रों को विद्या प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।
छात्रों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
श्री संजय कुमार रंजन एवं विकास झा ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल एक शुरुआत है। आगामी जेईई एडवांस्ड एवं मेडिकल परीक्षाओं में भी नारायणा के छात्र देश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में सम्मानित विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी तैयारी
संस्थान के अनुसार नारायणा जमशेदपुर सेंटर में प्रत्येक सप्ताह अखिल भारतीय स्तर की टेस्ट सीरीज आयोजित की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी वास्तविक क्षमता का मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है। यहां के छात्रों का कंपटीशन केवल स्थानीय नहीं बल्कि पूरे भारत के नारायणा छात्रों से होता है।
नारायणा संस्थान देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है। इसके अंतर्गत 23 राज्यों में 750 से अधिक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां 50,000 से अधिक अनुभवी शिक्षक विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर
संस्थान छात्रों को केवल इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास हेतु व्यापक शैक्षणिक संसाधन और आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि नारायणा जमशेदपुर सेंटर गुणवत्ता, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर कर रहा है।






