पूर्व मंत्री सनातन सरदार की पत्नी बैसाखी सरदार का निधन, ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व मंत्री सनातन सरदार की पत्नी बैसाखी सरदार का निधन, ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर

पोटका : बिहार सरकार में लघु सिंचाई मंत्री रहे पूर्व विधायक एवं मंत्री स्वर्गीय सनातन सरदार की पत्नी बैसाखी सरदार का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वर्गीय बैसाखी सरदार अपने पीछे दो पुत्र लालटू सरदार एवं संतोष सरदार तथा दो पुत्री गंगा सरदार और जमुना सरदार को छोड़ गई हैं। परिवार के सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम पसरा हुआ है।
शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय मुखिया पानो सरदार, पंचायत समिति सदस्य छवि रानी दास, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद दास, आंदोलनकारी तपन दास सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आनंद दास एवं आंदोलनकारी तपन दास ने कहा कि स्वर्गीय सनातन सरदार वर्ष 1977 से 1990 तक तीन बार विधायक रहे तथा एक बार बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई। ऐसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के परिवार को प्रशासन की ओर से सम्मान मिलना चाहिए था, किंतु अब तक प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है, जो दुखद है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पूर्व मंत्री के परिवार को यथोचित सम्मान प्रदान किया जाए। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित