रांची : झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में हुए नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे।






