श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, भारत की माननीय राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में कदमा स्थित श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक एवं चैरिटेबल सेंटर का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। माननीय राष्ट्रपति की उपस्थिति से समस्त जिलावासियों को गौरव की अनुभूति हुई। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड तथा अन्य गणमान्यजनों की भी उपस्थिति रही।






