सोशल मीडिया पर छा रहा है रंग बरसे जमशेदपुर 2026 का एआई वाला पोस्टर, बॉलीवुड अभिनेता एवं खेल जगत के खिलाड़ी दिख रहे हैं पोस्ट में

सोशल मीडिया पर छा रहा है रंग बरसे जमशेदपुर 2026 का एआई वाला पोस्टर, बॉलीवुड अभिनेता एवं खेल जगत के खिलाड़ी दिख रहे हैं पोस्ट में

जमशेदपुर : आपको बता दे की आगामी शनिवार 28 फरवरी 2026 को जमशेदपुर यूथ इवेंट सीतारामडेरा गुरुद्वारा के समीप तुरी समाज भवन प्रांगण में रंग बरसे जमशेदपुर 2026 नामक होली उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

जिसके लिए आयोजन कमेटी चैट जीडीपी से एआई द्वारा प्रमोशन पोस्टर बना रही है जिस पोस्ट में बॉलीवुड जगत के चेहरे एवं खेल जगत के खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं।
यह पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है युवा काफी मात्रा में शेयर कर रहे है।

इस कार्यक्रम में शहर के राजनीतिक सामाजिक एवं कला संस्कृति घरों से लोग सम्मिलित होंगे जिसके लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति भी रखी गई है।

यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक होली उत्सव कार्यक्रम है जिसमें हर वर्ग के लोग सम्मिलित हो सकते हैं बच्चों के लिए मजेदार गेम रखे गए हैं जिन्हें जीतने पर उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
क्योंकि यह पारिवारिक होली उत्सव कार्यक्रम है इसलिए आवश्यक कमेटी द्वारा नशीले पदार्थ एवं अश्लील गाने को कार्यक्रम में पूरी तरह से प्रतिबंध रखा गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ई-डिजिटल इंस्टिट्यूट, सेल-विला, आरंभ टीम, गीता थियेटर, लीयो क्लब जमशेदपुर, वुड फर्नीचर, संपूर्ण आश्रय, सुंदरम एनजीओ तथा अन्य जमशेदपुर के संस्थाओं द्वारा सहयोग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त हो रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित