अखिल भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के द्वारा प्रधानमंत्री और श्रम तथा रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन प्रत्येक जिला के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए दिया गया।

अखिल भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन के द्वारा प्रधानमंत्री और श्रम तथा रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन प्रत्येक जिला के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत आज भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों के द्वारा जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर कार्यालय में केवल ज्ञापन सौंपा गया क्योंकि झारखंड प्रदेश में नगर पालिका चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव ,विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह , जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला कार्यकारी अध्यक्ष वाई शुक्ला,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल खनिज धातु महासंघ चंद्रशेखर पंडित, जिला सह मंत्री उपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा मंत्री मुकेश कुमार ,श्रीमती बिंदु रानी, सन्नो देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित