जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध रोथी संगठन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 8 मार्च 2026 को महिला दिवस को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यों ने महिला अधिकारों और उनके उत्थान के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को उजागर कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनके विकास में योगदान देना है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार रखे, और आगामी महिला दिवस के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से गीता सिंह, फातिमा शाहीन, बी लक्ष्मी, रवि राज, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता उपस्थित थे।






