आज नारायण प्राइवेट आईटीआई में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्म जयंती मनाई गई ।

आज नारायण प्राइवेट आईटीआई में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्म जयंती मनाई गई । इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर जटाशंकर पांडे ,डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर सुदीस्ट सर, एडवोकेट निखिल कुमार पांडे और संस्थान के शिक्षक तथा समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे । इस शुभ अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर जटाशंकर पांडे सर ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती अप्रतिम दूरदर्शी थे,दूरदृष्टि कुशाग्र नेतृत्वकरता किसान आंदोलन के प्रणेता ,सामाजिक आंदोलन के प्रणेता विशेष कर किसानों के बारे में उन्होंने जो अपनी भूमिका निभाई और उन्हें एकजुट किया। उनके उत्थान और देश की प्रगति में किसानो की भागीदारी कृषि और समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी उन्होंने अपने अभिभाषणों,कार्यों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित जनजागरण ओर जनांदोलन किए ओर उनका मानना था कि देश तभी प्रगति करेगा जब किसनो की उन्नति – प्रगति होगी । अंत में श्री पांडे ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती की विचारधारा उस समय जितनी प्रासंगिक थी आज के कालखंड में भी उतनी ही प्रासंगिक है ।
संवाददाता सोहन साह
झारखंड जमशेदपुर से

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित