राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड से प्राप्त कार्यक्रम के तहत नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का मतदान दिनांक 23 फरवरी 2026 को निर्धारित है। मतदान पश्चात मतपेटी का रिसीविंग 23 फरवरी 2026 को तथा मतगणना 27 फरवरी 2026 को संपन्न होगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार रिसीविंग एवं मतगणना के दौरान अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं गणन अभिकर्ताओं के वाहनों के सुचारू आवागमन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की अनुमति होगी तथा आमजन से सहयोग की अपेक्षा है।






