सीपी टोला में 43वां कर्मा जयंती सह सेवा सम्मान समारोह का विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, समाज की एकता व संस्कृति की सराहना

सीपी टोला में 43वां कर्मा जयंती सह सेवा सम्मान समारोह का विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन, समाज की एकता व संस्कृति की सराहना

जमशेदपुर : पोटका विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के सीपी टोला, बागबेड़ा में तेली साहू समाज द्वारा आयोजित 43वां कर्मा जयंती सह सेवा सम्मान समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समाज की ओर से विधायक का पारंपरिक रूप से सोल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कर्मा जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध परंपरा, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत और सेवा भावना की सराहना की तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में तिलक साहू, हरेराम साहू, राकेश साहू सहित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित