दिनांक 13.01.26 को जमशेदपुर जिला के युवा उद्यमी कैरव गांधी अपहरण मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृत उद्यमी कैरव गांधी को सकुशल बरामद किया गया था तथा कांड में संलिप्त 06 अपराधियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है एवं फरार 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।






