Jamshedpur:*_मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार का बयान_* 

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि मानगो के स्वयंभू नेता विकास सिंह वास्तव में कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विकास सिंह एनडीए समर्थित उम्मीदवार का वोट काटने और बन्ना गुप्ता को राजनीतिक लाभ पहुँचाने की साज़िश में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

 

अजय कुमार ने कहा कि मानगो क्षेत्र में विकास सिंह द्वारा बनाए गए एक चार मंज़िला अवैध भवन को मानगो नगर निगम द्वारा सील किया जा चुका है तथा निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विकास सिंह ने कथित रूप से यह समझौता किया है कि यदि उनके पक्ष की उम्मीदवार चुनाव जीतती हैं, तो उनके सील किए गए अवैध भवन को खुलवाने और बिना नक्शा पास कराए सरकारी ज़मीन पर किए गए निर्माण को वैध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए वोटकटवा की भूमिका निभाते हुए विकास सिंह, एनडीए के वोट काटकर विरोधी दल को फायदा पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं, जो मानगो की जनता के विश्वास के साथ खुला धोखा है।

 

महानगर अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि विकास सिंह में ज़रा भी नैतिक साहस है, तो वे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें—

क्या उनका चार मंज़िला अवैध भवन मानगो नगर निगम द्वारा सील किया गया है या नहीं?

 

क्या इसी कारण उनके भवन का चौथा तल्ला आज तक अधूरा पड़ा हुआ है या नहीं?

 

अजय कुमार ने कहा कि मानगो की जनता सब कुछ देख और समझ रही है और आने वाले चुनाव में ऐसे स्वार्थी, पर्दे के पीछे खेल खेलने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई