Jamshedpur:र में टाटा पावर ने लॉन्च किया ईज़ी होम ऑटोमेशन, अब हर घर होगा स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल

जमशेदपुर में टाटा पावर ने लॉन्च किया ईज़ी होम ऑटोमेशन, अब हर घर होगा स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशलj

जमशेदपुर, 18 फरवरी 2026।

Tata Power ने जमशेदपुर में अपने अत्याधुनिक ईज़ी होम ऑटोमेशन सॉल्यूशन की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य शहर के घरों को स्मार्ट, सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल बनाना है। यह सिस्टम स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट कंट्रोल और सुरक्षा समाधानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

टाटा पावर के इस स्मार्ट होम सॉल्यूशन के जरिए उपभोक्ता अपने घर की बिजली खपत पर निगरानी रख सकते हैं और उसे नियंत्रित कर सकते हैं। इससे न केवल बिजली की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ईज़ी होम पोर्टफोलियो में स्मार्ट सॉकेट, टच पैनल स्विच, मोशन सेंसर और रेट्रोफिट कंट्रोल जैसे आधुनिक उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें पुराने घरों में भी आसानी से लगाया जा सकता है। स्मार्ट लाइटिंग, क्लाइमेट ऑटोमेशन और एडवांस सुरक्षा फीचर्स के साथ यह सिस्टम घरों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है।

इस तकनीक की खास विशेषताओं में ऑटोमैटिक शेड्यूलिंग, ओवरलोड से सुरक्षा और बिना इंटरनेट के भी काम करने की सुविधा शामिल है। स्मार्ट तकनीक के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने बिजली उपयोग पर नजर रख सकते हैं, जिससे बिजली की बर्बादी रुकती है और मासिक बिल में कमी आती है।

कंपनी के अनुसार, यदि घर में एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उपकरण नियमित रूप से उपयोग किए जाते हैं तो ईज़ी होम ऑटोमेशन के जरिए सालाना बिजली खपत में 15 से 20 प्रतिशत तक की बचत संभव है। इससे एक सामान्य परिवार हर साल लगभग 1300 यूनिट बिजली बचा सकता है और करीब 10 हजार रुपये तक की आर्थिक बचत कर सकता है। साथ ही इससे प्रतिवर्ष लगभग 1.1 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है, जो पर्यावरण के लिए लगभग 15 पेड़ लगाने के बराबर प्रभाव डालता है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर में एक इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस डेमोंस्ट्रेशन ज़ोन भी लगाया गया, जहां लोगों ने खुद इस तकनीक का उपयोग कर देखा और बिजली बचत के लाभों को समझा।

जमशेदपुर में ईज़ी होम का यह लॉन्च टाटा पावर की ‘100 शहर, 1 मकसद’ मुहिम का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य देशभर के घरों तक स्मार्ट तकनीक पहुंचाना और लोगों को सुरक्षित, आसान व ऊर्जा-संरक्षण वाला जीवन देना है।

कंपनी का कहना है कि स्मार्ट शहर के रूप में तेजी से विकसित हो रहे Jamshedpur में यह पहल आधुनिक जीवनशैली को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Comment