जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर आंध्रा समिति टेल्को गणेश मंदिर में रुद्राभिषेकम पूजा का आयोजन किया गया इस पूजा में करीब 31 पति पत्नियों के जोड़ों ने उपस्थित होकर पूजा अर्चना किया गया पुरोहित द्वारा तेलुगु रीति रिवाज से मंत्रो का उच्चारण कर पूरे विधि विधान के साथ शिवलिंग पर दूध, दही,शहद , गुलाब जल,घी, गंगा जल, फलो का रस,मट्टी वेलु से रुद्राभिषेकम किया गया, फिर मंदिर परिसर में 2001 दीपो से शिवलिंग बना कर दीपो को प्रज्वलित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने अध्यक्ष यम राजशेखर, महासचिव के राममोहन राव, सी यस आर मूर्ति, नारायण राव, भास्कर राव, जी श्रीनिवास राव, विजय राव,अप्पा राव,, श्याम सुंदर राव, प्रसाद राव, बी वी एस एन मूर्ति, भानु, संगीता, पदमा,राधिका, सुनीता, लीलावती, आदि लोग शामिल थे,






