मानगो वार्ड 12 से माला कुमारी को मिला साहू समाज का पूर्ण समर्थन

मानगो वार्ड 12 से माला कुमारी को मिला साहू समाज का पूर्ण समर्थन
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 15 फरवरी 2026 को मानगो के राजीव पथ स्थित धर्मेंद्र कुमार के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 12 से समाज की बेटी एवं बहु श्रीमती माला कुमारी के समर्थन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में साहू समाज के सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, युवा साथियों तथा मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता, सम्मान और समग्र विकास के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज की अस्मिता और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि जब समाज की बेटी आगे बढ़ती है, तो पूरे समाज का मान-सम्मान ऊंचा होता है। श्रीमती माला कुमारी (बी.ए., एम.ए., बी.एड.) ने अपने विचार रखते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शिक्षा के प्रसार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा प्रत्येक घर की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने उन्हें पूर्ण समर्थन देने तथा घर-घर जाकर समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया। बैठक को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संचालन समिति के सदस्य चंद्रिका प्रसाद, कोल्हान के युवा अध्यक्ष डॉक्टर ऋषिकेश कुमार जिला प्रवक्ता चंदन काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष शेखर कुमार मुकेश कुमार, मनोज साव, दीपक गुप्ता, अपूर्व कुमार, विशाल, मानगो क्षेत्रीय प्रभारी गणेश साव, जितेंद्र साव, विनय गुप्ता एवं समाज सहित कई सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई