आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.






