– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बर्मामाइंस थाना परिसर स्थित मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। मंदिर में कल से अनवरत चल रहे अखंड कीर्तन का आज विधिवत समापन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अनुष्ठान के समापन के पश्चात विशाल भंडारे (प्रसाद ग्रहण) का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार दास और बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बर्मामाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय कुमार, शशि शेखर, राजीव सिंह, विनय पांडे तथा अन्य पुलिस कर्मियों व श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्ति और सेवा के इस संगम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।






