चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क में ग्लोबल हनुमान हवन सम्पन्न
जमशेदपुर, 14 फरवरी 2026:
चिन्मया अमृत महोत्सव – चिन्मया आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चिन्मया मिशन, जमशेदपुर द्वारा चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क, बिष्टुपुर में “मन में हमारे हनुमान” ग्लोबल हनुमान हवन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्पम् पूजा से हुआ, जिसके पश्चात हनुमान चालीसा का 21 बार सामूहिक पाठ किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। इस अवसर पर शांति, सद्भाव एवं विश्व कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।
पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद जी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में 108 हवन यजमान एवं 200 पूजा यजमानों सहित विद्यार्थी, अभिभावक एवं मिशन सदस्य उपस्थित रहे।
यह ग्लोबल हनुमान हवन विश्वभर के 130 से अधिक चिन्मया मिशन केंद्रों में एक साथ आयोजित किया गया, जो एकता एवं भक्ति का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।






