राँची। झारखण्ड में चर्चित JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को सीआईडी की टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी लंबे समय से अनीश की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी अनीश को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर सकती है, ताकि पेपर लीक से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।
इस प्रकरण में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे संभव है।






