राँची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार का काम अतिक्रमण की वजह से धीमा पड़ गया है।

राँची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार का काम अतिक्रमण की वजह से धीमा पड़ गया है।

जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट विस्तार के लिए चिन्हित जमीन पर बने करीब 128–130 घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि जल्द से जल्द जमीन खाली करें, ताकि विकास कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सके।

एयरपोर्ट विस्तार के लिए राज्य सरकार ने 301 एकड़ जमीन 30 वर्षों की लीज पर उपलब्ध कराई थी। इसके बावजूद चिन्हित जमीन पर कई घर और मंदिर बने हुए हैं। यही वजह है कि विस्तार का काम निर्धारित गति से नहीं बढ़ पा रहा।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जमीन जल्दी खाली कराई जाए। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही जमीन उपलब्ध होगी, लंबित परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई