CKP:आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्ता

ऑपरेशन नारकोस के तहत चक्रधरपुर मंडल में कार्रवाई, बरामद गांजा की कीमत करीब 8 लाख रुपये

चक्रधरपुर/टाटानगर।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चक्रधरपुर मंडल श्री पी. शंकर कुटी के आदेशानुसार दिनांक 12 फरवरी 2026 की रात्रि में आरपीएफ उड़नदस्ता दल द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तबरेज आलम एवं नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पश्चिमी चंपारण जिला के बेतिया क्षेत्र अंतर्गत भीतहा थाना क्षेत्र के गांव के निवासी बताए गए हैं।

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी समलेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा लेकर रूपरा रोड स्टेशन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से वे दूसरी ट्रेन पकड़कर पटना होते हुए बेतिया जाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा।

यह पूरी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य रेल मार्ग से हो रही नशे की तस्करी पर रोक लगाना है।

आरपीएफ ने बरामद गांजा को जब्त कर दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई