दिनांक- 11/02/2026 को पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को सूचना मिली कि परसुडीह थाना क्षेत्र के तड़ीपार कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू, उम्र करीब-26 वर्ष पिता-स्व० राजकिशोर सिंह, पता बारीगोड़ा कृति मैदान, थाना-परसुडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, गोविन्दपुर क्षेत्र में सरकारी आदेश का अवहेलना करते हुए कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है जिससे आस-पास के लोगो में काफी भय का महौल है। उक्त सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर रेलवे फाटक के पास से तड़ीपार कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू, उम्र करीब 26 वर्ष पिता-स्व० राजकिशोर सिंह, पता – बारीगोड़ा कृति मैदान, थाना-परसुडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को दिनांक-11/02/2026 के रात्रि को गिरफ्तार कर परसुडीह थाना काण्ड सं0-12/26 दिनांक- 11/02/2026 धारा-25 of Jharkhand Crime Control Act-2002 एवं 223(b) BNS 2023 दर्ज किया गया। विदित हो कि उपायुक्त महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा अपराध नियंत्रण अधिनियम अध्यादेश 2002 की धारा-3 (3) a के तहत् दिनांक- 02.02.2026 से 01.05.2026 तक के लिए कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को तड़ीपार घोषित किया गया है तथा विधिवत् उसके घर पर नोटिस का तामिला भी किया गया था। गिरफ्तार तड़ीपार कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू, उम्र करीब-26 वर्ष पिता-स्व० राजकिशोर सिंह, पता बारीगोड़ा कृति मैदान, थाना-पस्सुडीह, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को दिनांक- 12/02/2026 को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
(1) परसुडीह थाना कांड सं0-215/22, दिनांक-02/10/2022, धारा-25 (1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट,
(2) परसुडीह थाना कांड सं0-190/22, दिनांक-21/08/2022, धारा-386/341/323/504/506/34 भा०८०वि०,
(3) परसुडीह थाना कांड सं0-42/21 दिनांक-03/03/2021, धारा-341/323/324/307/34 भा०द०वि०,
(4) परसुडीह थाना कांड सं0-21/25, दिनांक- 17/02/2021, धारा-115 (2) /126(2)/109/308(5) /324(3)/324(4)/352/351(3) BNS 2023,
छापामारी दल
(01) तौकिर आलम पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
(02) अविनाश कुमार पु०नि०-सह-थाना प्रभारी महोदय परसुडीह थाना
(03) पु०अ०नि० अरूण कुमार परसुडीह थाना
(04) पु०अ०नि० हीरा लाल तुबिड परसुडीह थाना
(05) स०अ०नि० संदीप कुमार सिंह परसुडीह थाना
(06) सशस्त्र बल परसुडीह थाना







