*जमशेदपुर।* जिले के गोलमुरी में थाना से लगभग 50 मीटर दूर गोली चली है। बदमाशों ने फल कारोबारी को गोली मारी है। गोली लगने के बाद उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बुधवार सुबह की है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश अचानक घटनास्थल पर पहुंचे और फल कारोबारी कन्हैया यादव पर कई राउंड गोलियां चलाईं।

 

कन्हैया यादव को तीन से अधिक गोली लगी है। फायरिंग की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागे। तभी , हमलावर मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई