जदयू महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के समर्थन में आज सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान शर्मा मोहल्ला, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, राम कृष्ण पथ, राम नगर, श्याम नगर, महावीर कॉलोनी, हनुमंत नगर, संजीवनी पथ एवं सांकोसाई 1 नंबर से 5 नंबर क्षेत्र में चलाया गया.
जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उपरोक्त कागज में उल्लिखित सभी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा गया एवं मतदाताओं से 10 नंबर “कैमरा छाप” चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की गई।
बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जनसंपर्क के दौरान जनता में भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को समर्थन देने का भरोसा जताया।







