जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत मानगो नगर निगम क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय से संबंधित व्योरा को निर्धारित तिथि को व्यय कोषांग मे जमा करने के बारे में बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जानकारी दी गई।
इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच के लिए व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग हेतु गठित कोषांग में अभ्यर्थियों को व्यय लेखा संधारण एवं व्यय पंजियों के संधारण तथा प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच तीन चरणों में की जाएगी। प्रथम जांच 12.02.2026 को, द्वितीय जांच 16.02.2026 तथा तृतीय जांच 20.02.2026 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक निर्धारित है।
मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के लिए जांच स्थल वाणिज्य कर कार्यालय, जमशेदपुर (ट्रेजरी कार्यालय के सामने) निर्धारित किया गया है, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के लिए जांच स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, चाकुलिया रहेगा।
इसके अलावे निर्वाचन अवधि में उम्मीदवारों के लिए लागु आदर्श आचार संहिता के दायरे में रहकर चुनाव प्रचार प्रसार गतिविधि संचालन करने के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकरी श्री राहुल जी आनंद जी तथा सभी प्रत्याशी एवं अभिकर्ता मौजूद







