नगरपालिका निर्वाचन तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कोषांगों का निरीक्षण

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

नगरपालिका निर्वाचन तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कोषांगों का निरीक्षण

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण कर मतदाता सूची का वर्किंग कॉपी तथा मतदाता पर्ची का मिलान कार्य का अवलोकन किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता से पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्री किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।