दिनांक 6 फरवरी 2026 को आदिवासी हो समाज कल्याण समिति, बिरसानगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय मांगे पर्व का भव्य आयोजन किया गया।

दिनांक: 6 फरवरी 2026
आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को आदिवासी हो समाज कल्याण समिति, बिरसानगर के तत्वावधान में तीन दिवसीय मांगे पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्री संजीव बनर्जी, बारीडीह मंडल अध्यक्ष श्री कुमार अभिषेक, श्री बिनानाथ सिरका, श्री जयपाल सिरका, श्री उपेंद्र बनरा, श्री रवि सवैया, श्री शंकर सामड, जनजाति मोर्चा के श्री निर्मल हेंब्रम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दिउरी श्री सीताराम हेंब्रम एवं बगुनभूमि द्वारा मांगे बोंगा की पूजा आदिवासी हो समाज की पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कर की गई। इसके पश्चात हो समाज के पुरुषों एवं महिलाओं ने पारंपरिक दामा-दुमंग की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह बंदिया, श्री संतोष पूर्ति, श्री परगनबारी, श्री संजीव बोदरा, श्रीमती कविता कुंकल, श्रीमती शकुंतला बारी, श्रीमती निरसो बानरा, श्रीमती सुजाता सिंह कुन्टीया, श्रीमती ललिता कुंकल, सोना सवैया सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आदिवासी हो समाज कल्याण समिति ने इस अवसर पर समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई