झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पड़िया जी एवं प्रांतीय महामंत्री श्री दीपक गोयनका जी का आज जमशेदपुर आगमन हुआ । उनके आगमन पर मंडल–3 की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंच की गतिविधियों को और अधिक सकारात्मक एवं सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों एवं रूपरेखा पर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पड़िया जी ने आगामी नगर निगम चुनाव में मारवाड़ी युवा मंच से जुड़े सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मोहित मुनका, सहायक मंत्री सौरभ सोंथालिया, प्रांतीय अमृतधारा संयोजक अश्विनी अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक विष्णु गोयल जी, हेल्थ कार्ड संयोजक अजय चेतानी जी, स्टील सिटी शाखा अध्यक्ष अनंत मोहनका जी, जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष विकास शर्मा जी, चाकुलिया संकल्प शाखा अध्यक्ष विवेकानंद लोधा जी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
सभी ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने हेतु मिलकर कार्य करने का संक







