रांची में फिर गूंजी गोलियां — उग्रवादियों ने की फायरिंग, कारोबारियों को मिली धमकी

रांची में फिर गूंजी गोलियां — उग्रवादियों ने की फायरिंग, कारोबारियों को मिली धमकी

*रांची*राजधानी रांची में अपराधियों और उग्रवादियों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की सुबह खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा कांटा घर में टीएसपीसी उग्रवादियों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी।

हवाई फायरिंग कर फरार उग्रवादी
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और अचानक हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने एक धमकी भरा पर्चा भी फेंका। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कांटा घर का कामकाज ठप हो गया।

पर्चे में दी गई चेतावनी
टीएसपीसी संगठन की ओर से जारी पर्चे में कोयला और ईंट कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। इसमें लिखा है कि “संगठन की अनुमति के बिना कोई भी कारोबारी काम करेगा तो उसके जानो-माल की जिम्मेदारी खुद उसकी होगी।”

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फायरिंग में शामिल बाइक सवारों की तलाश तेज कर दी गई है।

तीन दिन में दूसरी फायरिंग की वारदात
गौरतलब है कि राजधानी में तीन दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी फायरिंग की घटना है। इससे पहले बुधवार को बीआईटी ओपी क्षेत्र में राहुल सिंह गैंग ने एक कार शोरूम संचालक को धमकाया था और रंगदारी मांगी थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई