नई दिल्ली: जैसे-जैसे एग्जाम का सीजन पास आ रहा है, वैसे-वैसे परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के दिलों की धकड़ने भी तेज होती जा रही हैं. स्टूडेंट्स को परीक्षा का डर ना सताए इस वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को खास टिप्स भी देते हैं.इसी सिलसिले में आज शुक्रवार को पीएम मोदी के खास कार्यक्रम, परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) के नौवें संस्करण का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम के तहत देशभर के स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से बात करते हैं. इसका मकसद टेंशन-फ्री एग्जाम और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देना है.
पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि अपना खुद का स्टडी पैटर्न फॉलो करें और उस पर पूरा भरोसा रखें. दूसरों की सलाह सुनें, सुधार करें. उन्होंने आगे कहा कि आपके माता-पिता, या टीचर, या साथी कुछ भी कहें, अपने पैटर्न पर भरोसा रखें और उसे फॉलो करें, जो भी सुझाव आपको मिलें उनका ध्यान रखें. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा पहुंच में होना चाहिए, लेकिन आसानी से हासिल न होने वाला. हमेशा अपने टीचर से एक कदम आगे रहें. ‘मन को जोड़ो, फिर मन को जोड़ो, और फिर पढ़ाई के विषय रखो’. इसके साथ-साथ स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी के सामने खुद के बनाए गाने भी गाए.







