Jamshedpur: *विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिला शिक्षा अधीक्षक से की मुलाकात, कालीमाटी स्कूल को मिले दो नए शिक्षक* 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में शिक्षकों की कमी की समस्या का समाधान करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम ने विद्यालय में दो नए शिक्षकों की नियुक्ति की है। इस सकारात्मक पहल के लिए आज विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि करनदीप सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार प्रकट किया।

 

मुलाकात के दौरान करनदीप सिंह ने विद्यालय की प्रगति और अन्य मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। डी०एस०ई० महोदय ने विद्यालय के विकास के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द ही सभी लंबित समस्याओं को दूर करने और पूर्ण विकास का आश्वासन दिया है। इस पहल से स्थानीय अभिभावकों और छात्रों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल