Jamshedpur टाटानगर और आदित्यपुर को एक स्टेशन माना जाय – अरुण जोशी 

यात्रियों की कठिनाई को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को पत्राचार कर सिस्टम में टाटानगर और आदित्यपुर को एक स्टेशन माने जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पीआरएस सिस्टम और आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन में टाटानगर और आदित्यपुर को सेम प्रिंसिपल शो नही करता है जिस कारण विशेषकर मरीज यात्री, रेल कर्मचारी और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इसलिए जिस प्रकार रांची और हटिया स्टेशन को सिस्टम में एक माना गया है, उसी प्रकार टाटानगर और आदित्यपुर को एक स्टेशन माना जाय। उन्होंने कहा कि अभी कुछ ट्रेनों का परिचालन आदित्यपुर से हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा इसपर पहल की जाय। विदित हो कि पत्र की प्रति चक्रधरपुर के डीआरएम को भी भेजी गई है।

अरुण जोशी

सदस्य-जेडआरयूसीसी, दक्षिण पूर्व रेलवे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के द्वारा कल टाटा शाखा -1 में एक मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में एके प्रसाद जी को क्वार्टर जनरल पूल का क्वार्टर कमिटी रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किया गया।

जमशेदपुर महानगर के गोलमुरी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक प्रशिक्षण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू हुए शामिल